फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अटाली प्रकरण में चार हमलावर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। अटाली गांव में डोल बंदी के विवाद को लेकर हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्ज से धारदार हथियार बरामद किए। गांव अटाली में बृहस्पतिवार को डोलबंदी के विवाद को लेकर कश्यप समाज के हरिओम ओर पाल समाज हरपाल के परिवार के बीच संघर्ष हो गया था। इसमें घायल अमित पाल की मौत हो गई थी। मृतक के तहेरे भाई अंकित ने 11 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी आशीष, कमल, धर्मवीर व अर्जुन को शनिवार को कुरथल गांव के यात्री शेड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्ज से हमले में प्रयोग धारदार हथियार बरामद किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें