फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रतनपुरी (मुजफ्फरनगर) - खुर्शीद की हत्या में चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Oct 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रतनपुरी पुलिस ने पकड़े हत्यारोपी
विज्ञापन
मेरठ के लिए खास
विज्ञापन

- आरोपियों में यू-ट्यूब गायिका फरमानी नाज का पिता और भाई भी शामिल
- मृतक खुर्शीद मोबाइल पर करता था फरमान नाज की साली से बातचीत
फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी खुर्शीद की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने यू-ट्यूब गायिका फरमानी नाज के पिता आरिफ और भाई फरमान नाज समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व बाइक बरामद की गई है। पत्नी व साली से मोबाइल पर बात करने के शक में फरमान ने अपने पिता की मदद से वारदात को अंजाम दिया था।
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने थाने में पत्रकारों को बताया कि मोहम्मदपुर माफी निवासी 18 वर्षीय खुर्शीद की पांच अगस्त की रात करीब सवा आठ बजे बाइक सवार तीन हमलावरों ने गांव में घूमने जाते समय चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता वली मोहम्मद ने तीन अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी देहात ने बताया कि हत्याकांड मेंं यू-ट्यूब गायिका फरमानी नाज के पिता व भाई सहित चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


इसलिए की गई थी खुर्शीद की हत्या
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार फरमान नाज के घर खुर्शीद का आना जाना था। इसी बीच खुर्शीद फरमान की हापुड़ निवासी साली से मोबाइल पर बातचीत करने लगा। यही नहीं खुर्शीद का भाई मुर्शीद फरमान की पत्नी से मोबाइल पर बातचीत करता था। इससे आरोपी पक्ष को शक हो गया। फरमान ने अपने पिता आरिफ व तीन अन्य साथियों जाकिर, शाकिर व फरियाद के साथ खुर्शीद की हत्या की योजना बनाई। घटना के समय जाकिर, शाकिर और फरियाद पास के गन्ने के खेत में छिप गए थे। खुर्शीद के घर से निकलते ही आरिफ ने इसकी सूचना फरमान को दी। फरमान ने व्हाट्सएप कॉल करके खेत में छिपे जाकिर को खुर्शीद के विषय में बताया। जैसे ही खुर्शीद खेत के पास से गुजरा, तभी खेत में छिपे हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू तथा बाइक बरामद की है।
यह किए गिरफ्तार

- आरिफ पुत्र बानी बाज, निवासी गांव मोहम्मदपुर माफी

- फरमान नाज पुत्र आरिफ, निवासी गांव मोहम्मदपुर माफी

- फरियाद पुत्र उजागर, पूठखास, मेरठ
- जाकिर पुत्र साबिर, जानी खुर्द, मेरठ
- आरोपी शाकिर पुत्र साबिर निवासी जानी खुर्द अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
हापुड़ में बनाई थी हत्या की योजना
थाना प्रभारी रतनपुरी पंकज कुमार ने बताया कि जांच में आया कि पूठ निवासी फरियाद, फरमान का रिश्ते में जीजा हैं। फरियाद चार अगस्त को हापुड़ एक पंचायत में गया था तब फरमान व उसके पिता ने हापुड़ पहुंच कर फरियाद के साथ योजना बनाई। हत्या में शामिल रहे फरियाद और जाकिर व शाकिर चचेरे भाई हैं। इन सभी ने योजना बनाकर खुर्शीद की हत्या की। शाकिर अभी फरार है। उधर, थाना प्रभारी के अनुसार, फरार शाकिर किन्नरों की टोली में रहकर उनके लिए ढोलक बजाने का काम करता है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एक भाई पकड़ा था सरिया चोरी में
8 नवंबर 2022 को यू ट्यूब गायिका फरमानी नाज के भाई अरमान को उसके साथियों कंकरखेड़ा निवासी अनुज, मोनू, शाकिर, इरशाद आदि के साथ सरधना थाना पुलिस ने गांव टेहरकी में निर्माणाधीन टंकी से सरिया चोरी करने के मामले में पकड़ा था। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने गांव टेहरकी थाना सरधना में निर्माणाधीन टंकी से करीब दो क्विंटल चोरी किया सरिया भी बरामद किया था। इस मामले में फरमानी नाज का पिता आरिफ और जीजा इरशाद उस समय फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें