विभिन्न मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार
बुढ़ाना। पुलिस ने दो स्थानों से चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उमरपुर गांव में तीन ग्रामीण जनेश्वर, सुरेंद्र व छोटू उर्फ जयकुमार गांव के तिराहे पर आपस में मारपीट करने पर उतारू थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग में पुलिस ने तीनों ग्रामीणों का चालान कर दिया। दूसरी घटना में पुलिस ने कस्बे के सफीपुर पट्टी चंधेड़ी रोड़ से मुरसलीम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।