फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पूर्व विधायक उमेश मलिक के कोर्ट में दर्ज हुए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सोरम में पंचायत के दौरान जानलेवा हमले व तोड़फोड़ के मामले में पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत छह आरोपियों के एमपी-एमएलए कोर्ट में 313 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज कराए गए। कोर्ट ने इस मामले में बहस के लिए एक जनवरी की तिथि नियत की है। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सोरम में एक युवती से छेड़छाड़ हुई थी, जिसमें दो अगस्त 2013 को पूर्व विधायक उमेश मलिक व अन्य लोग गांव में पहुंचे थे। दूसरे पक्ष ने पूर्व विधायक उमेश मलिक एवं अन्य पर जानलेवा हमला व तोड़फोड करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। लेकिन बाद में कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत छह आरोपियों को तलब किया था। बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक उमेश मलिक, सुधीर, मनीश, बिजेन्द्र समेत छह आरोपियों के एमपी-एमएलए कोर्ट में 313 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज हुए। कोर्ट ने इस मामले में बहस के लिए एक जनवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें