फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आचार संहिता उल्लंघन में पूर्व मंत्री उमा किरण कोर्ट में पेश

Tue, 24 Sep 2024 04:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आचार संहिता उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के मुकदमे में पूर्व मंत्री उमा किरण कोर्ट में पेश हुई। सहारनपुर से आए दरोगा बिजेंद्र सिंह ने बयान दर्ज कराए। अगली सुनवाई तीन अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

छपार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था कि विधानसभा चुनाव के दौरान 31 जनवरी को आजाद समाज पार्टी की प्रत्याशी उमा किरण ने तेजलहेड़ा में बिना अनुमति जनसभा की थी। उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन, आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन/विशेष एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेन्द्र सिंह फौजदार कर रहे हैं। पूर्व मंत्री उमा किरण सहित अन्य आरोपी न्यायालय में हाजिर हुए, जबकि राहुल, संदीप, मुस्तफा का ओर से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें