फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रंगदारी मांगने के आरोपी पूर्व सभासद ने किया अदालत में आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। कस्बे के चेयरमैन से बीस लाख रुपए की रंगदारी मांगने व उनके पुत्र का अपहरण करने की धमकी देने वाले पूर्व सभासद ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। यह मुकदमा चार माह पहले दर्ज कराया गया था। कस्बे के मोहल्ला कस्सावान निवासी मोहम्मद आरिफ ने सात अगस्त को थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके पारिवारिक चाचा मौ. अकरम वर्तमान में कस्बे के चेयरमैन है। 18 जुलाई 2024 को चेयरमैन के मोबाइल फोन पर एक ऑडियो क्लिप आई। जिसमें कई लोगों की चेयरमैन के बेटे के अपहरण करने के बारे में आवाज आ रही थी, किंतु उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद 28 जुलाई को पूर्व सभासद फौन्दा कुरैशी कस्बे के दिल्लू उर्फ दिलशाद के पास पहुंचा था। उसने कहा था कि वह चेयरमैन को बता दें कि उसे रंगदारी में 20 लाख रुपए दे दे अन्यथा वह स्वयं व अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे का अपहरण कर लेगा। उसकी हत्या कर देगा। सभी बात चेयरमैन को बताई। इसके बाद आरोपी पूर्व सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। तभी से आरोपी सभासद फरार चल रहा था। करीब चार माह बाद आरोपी ने मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें