फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद में शामिल हुए कमल गौतम

विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह के आवास पर जाकर रालोद में शामिल हुए बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल गौतम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल गौतम रालोद में शामिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तीन बार बसपा के जिलाध्यक्ष रह चुके कमल गौतम रालोद में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने उन्हें सदस्ता ग्रहण कराई। कमल गौतम को कुछ माह पहले बसपा ने पार्टी से निकाल दिया था, हालांकि वह बसपा के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे। जनवरी में बसपा पार्टी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में भी वह मौजूद थे। कमल गौतम बसपा के तीन बार जिलाध्यक्ष के अलावा मेरठ, सहारनपुर, मंडल कोऑर्डिनेटर भी रह चुके है। उन्होंने साथियों के साथ चौधरी अजित सिंह के आवास पर पहुंचकर रालोद की सदस्यता कर ग्रहण की। वह रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी से मिलकर रालोद में शामिल हुए। उनके साथ नितिन गौतम, अंकुर प्रजापति, शंकर पासी, देशपाल पांचाल आदि भी रालोद में शामिल हुए। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, अभिषेक चौधरी, मास्टर उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें