फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पहली बार पारा 43 डिग्री...लू ने झुलसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गर्मी से लोग बेहाल हैं। अधिकतम तापमान पहली बार 43 डिग्री पर पहुंच गया। अब तक के गर्मी के मौसम का यह सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर के समय सड़कें और बाजारों में आवागमन प्रभावित हुआ। करीब 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लू चली।
विज्ञापन

बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी हुई।
बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 43 डिग्री रहा जबकि बुधवार का तापमान 42.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। लू का असर आम जनजीवन पर दिखा। शहर के प्रमुख बाजारों में दोपहर 12 से शाम चार बजे तक लोगों की आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन

इनसेट
इस तरह बदल रहा है मौसम
तिथि तापमान
13 जून 43 डिग्री
12 जून 42.3 डिग्री
11 जून 42.0 डिग्री
10 जून 38.3 डिग्री


इनसेट
क्या न करें
- गहरे और चटक रंग रंग के कपड़े न पहनें
- धूप में तंग और छोटे कपड़े नहीं पहनें
- बासी भोजन का सेवन नहीं करें
- अधिक प्रोटीनयुक्त भोजन नहीं करना चाहिए
- नंगे पैर और नंगे बदन धूप में नहीं निकलें


इनसेट
इस तरह करें धूप से बचाव
हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहनें। धूप में जाते समय छाता और चश्मे का प्रयोग करना चाहिए। थोड़े-थोड़े समय अंतराल पर शीतल जल, नींबू पानी, शिकंजी और नारियल पानी पीते रहें।


इनसेट
बच्चों और बुजुर्गों का रखें ख्याल
गर्म मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। धूप में नहीं जाने दें और उन्हें बार-बार पानी पिलाते रहें। बीमारी के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

इनसेट
पशुओं की देखभाल भी जरूरी
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता का कहना है कि पशुओं को छायादार स्थानों पर बांधे। यही नहीं कुछ घंटे के अंतराल के बाद पशुओं को पानी पिलाते रहें। ऐसे मौसम में पशुओं को धूप से बचाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें