फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छपार में परचून दुकान पर खाद्य विभाग की जांच, सैंपल लिएं

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को हाईवे बाजार स्थित संदीप ट्रेडर्स परचून की दुकान पर जांच की। टीम ने कई खाद्य सामान के सैंपल लिए। बाजार में कई दुकानें बंद हो गईं।सहायक आयुक्त अर्चना धीरान के नेतृत्व में विभाग की टीम तीन कारों से पहुंची। टीम ने घंटों तक दुकान में रखे सामान की जांच की। इस दौरान किशमिश, हल्दी पाउडर, कुट्टू आटा और सॉस के सैंपल लिए गए। अर्चना धीरान ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में फूड सेफ्टी चीफ अक्षय प्रधान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, पूनम कुमारी, नेहा चौधरी, डॉक्टर अश्वनी कुमार और डॉक्टर विशाल चौधरी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें