फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग आश्रम में खाद्य सामग्री का संकट

विज्ञापन
शुकतीर्कथ में विकलांग एवं अनाथ आश्रम में खिचड़ी खाते बच्चे। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मोरना। शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं का लॉकडाउन के चलते आना संभव नहीं हो पा रहा है। जिस कारण दिव्यांग आश्रम शुकतीर्थ में खाद्यान्न का संकट गहराने लगा है। राजेंद्र राणा और उनकी पत्नी मीना राणा असहाय व अनाथ बच्चों की सेवा करते चले आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के चलते धर्मनगरी में श्रद्धालुओं का आना जाना बंद हो गया है। अनाथ आश्रम लॉक डाउन से पहले गेहूं की फसल कटने पर श्रद्धालु अपने आप आकर अनाज, तेल और नकदी देकर पुण्य करते चले आ रहे। लेकिन इस बार शायद यह सब संभव होना नामुमकिन लग रहा है। उधर, लॉकडाउन अगर कोरोना बीमारी के चलते लंबा खिंचता है तो अनाथ आश्रम शुकतीर्थ पर खाद्यान्न का संकट पैदा होना स्वाभाविक बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें