फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन से बचाव को कोरोना गाइडलाइन का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमिक्रॉन से बचाव को कोरोना गाइडलाइन का करें पालन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। हरसौली हेल्थ एसोसिएशन की मासिक बैठक में पहुंचे मुजफ्फरनगर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. हाफिज नूर अली ने कहा कि ओमिक्रॉन से बचने के लिए सावधानी के साथ-साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करना जरूरी है। इससे पहले एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एम इमरान ने शॉल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। डॉ. नूर अली ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के शुरुआती लक्षण में नाक बहना, बदन दर्द, सिर दर्द के अलावा थकान होने, रात में पसीना आना, छींक आना जैसे लक्षण दिखते हैं। यह लक्षण होने पर कोरोना की बीमारी वाली दवाइयां व सावधानी जरूरी है। बैठक में खतौला, कबीरपुर, हरसौली, निर्माणी, निर्माणा, तावली, सांझक आदि गांवों के चिकित्सकों ने भाग लिया। अध्यक्षता डॉ. महबूब आलम तावली, संचालन नोमान ने किया। इस दौरान संयोजक डॉ. ऐजाज, निदेशक डॉ. जिया, डॉ. शाकिर, उपाध्यक्ष डॉ. जहीर चौधरी, विजेंद्र सिंह, सचिव डॉ. अनीस आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें