फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खेड़ी तगान में याद किए गए लोक कवि लड्डन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। लोक कवि स्वर्गीय लड्डन सिंह की स्मृति में उनके पैतृक गांव खेड़ी तगान में रागिनी कराई गई। कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि। उनके कार्य याद किए गए। उनकी लिखी हुई प्रसिद्ध रचनाओं को भी लोगों को सुनाया गया।
विज्ञापन

शनिवार रात रागिनी कार्यक्रम में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली के कलाकारों ने प्रसिद्ध रागनियों की प्रस्तुति दी। लड्डन सिंह के शिष्य रागिनी गायक राहुल बालियान ने बताया कि लोक कला को बढ़ाने में लड्डन सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह महान गायक और लेखक थे। कई प्रदेशों में आज भी उनके शिष्य लोक गायकी को आगे बढ़ा रहे हैं।
गांव के साधारण परिवार में जन्में लड्डन सिंह को जितना सम्मान मिलना चाहिए था उन्हें वह नहीं मिला। उनकी पुण्य स्मृति में हर वर्ष 31 अगस्त को रागनी कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। रागिनी गायक नीरज भाटी, राहुल बालियान, जीवना, शगुन चौधरी, प्रवेश शर्मा, पूजा शर्मा ,जयवीर भाटी ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें