फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सुबह कोहरा, दिन में बादल और शाम को बूंदाबांदी

Thu, 01 Feb 2024 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नगर में शाम हुई  बूंदाबांदी मैं गंतव्य को जाती है स्कूटी सवार। संवाद
विज्ञापन
- जिले में शीतलहर और सर्दी का प्रकोप लगातार जारी
विज्ञापन

- न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/जानसठ/बुढ़ाना। मौसम में लगातार बदलाव जारी है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, दोपहर में बादल छा गए। शाम के समय बूंदाबांदी हुई। जिले में शीतलहर और सर्दी लगातार बनी हुई है।
सर्दी के चलते आम जन मानस प्रभावित है। सुबह के समय बाजार देरी से खुल रहे हैं और शाम को जल्दी बंद हो रहे हैं। अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह कोहरे के कारण दस बजे तक सड़कों पर बहुत ही कम आवागमन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जानसठ कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। बुधवार को दोपहर के बाद कुछ घंटों के लिए धूप निकली। इसके बाद मौसम अचानक खराब हो गया। मौसम खराब होने से शाम के समय बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी शुरू होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। वहीं बुढ़ाना में घने कोहरे के कारण किसानों की आलू की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। गेंहू की फसल की बढ़वार भी रुक गई। बुधवार शाम को हल्की बारिश जरूर हुई। किसान तैमूर अली राणा ने बताया कि बारिश होने से किसानों को गेंहू की फसल में विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें