फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कोहरे के कारण बढ़ी परेशानी, रिफ्लेक्टर लगाने की मांग

Sun, 21 Dec 2025 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना कलां। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन में सूर्य के दिखाई नहीं देने पर दिन में ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया। किसानों ने रिफ्लेक्टर लगाए जाने की मांग रखी। स्टेट हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही। मिल परिक्षेत्र में ही चार बड़े कट है, जिनसे किसान इन कट को पार करके मिल में गन्ना आपूर्ति भी करते है। बड़कली कट, रोहाना-छपार कट, रोहाना-बहेड़ी कट, घलोली रोहाना कट से किसानों के वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है। किसान पंकज भगत, बबलू त्यागी, राजीव, लोकेंद्र चौधरी का कहना है यहां मिल की ओर से रिफ्लेक्टर लगाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें