सुबह शहर में फैले कोहरा में गंतव्य को जाते वाहन सवार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। रात में भयंकर ठंड और सुबह में कोहरे से जिंदगी थम गई है। जनपद में शीत लहर जारी है और मौसम में परिवर्तन भी लगातार बना है।
कोहरा छाया रहने और रात में हुई भयंकर ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। रात में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। कोहरे के कारण आर्द्रता 100 प्रतिशत रही और अधिकतम तापमान 18.2 रिकार्ड किया गया। शीतलहर के चलने से लगातार ठंड बनी हुई है, लेकिन दिन में निकली धूप से लोगों को कुछ देर के लिए राहत जरूर मिली है। सुबह को कोहरे के कारण जनजीवन पूरी तरह थमा रहा। सड़कों पर आवागमन काफी कम रहा। दिन में सूरज निकलने के बाद बाजारों में आवाजाही बढ़ी। शाम को दिन ढलते ही ठंड बढ़ जाने से बाजारों में भीड़ कम हो रही है।