शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए योग पर ध्यान दें
खतौली। विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय गंगधाड़ी में राज्य सरकार द्वारा चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत कॉलेज में वक्ताओं ने छात्राओं को शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए व्यायाम व योग करने पर बल दिया। पढे़गी नारी तो बढ़ेगी नारी के समर्थन में छात्राओं ने नारे लगाए। इस अभियान में कॉलेज की प्राचार्या कविता वर्मा, प्रवक्ता रश्मि गौतम, निकिता शर्मा, अनुराधा तंवर, कृष्णा शर्मा, शिवांगी शर्मा, मीनाक्षी, रजनी, रूपा, साधना सोम आदि का सहयोग रहा।