- केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव भी हुए शामिल
- शहर में जगह-जगह शोभायात्रा का किया गया अभिनंदन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने पुष्पवर्षा की। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
रविवार को शहर के टाउन हॉल परिसर में लोगों ने भगवान परशुराम को श्रद्धासुमन अर्पित किए। केंद्रीय मंत्री डॉ. बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव, सपा नेता राकेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, गौरव स्वरूप, सुनील भराला, भाजपा नेता अरविंद राज शर्मा और पुनीत वशिष्ठ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद आयोजन समिति के सुरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, नरेंद्र शर्मा, संजय मिश्रा, आनंद शर्मा, शिशु प्रधान, ब्रहम प्रकाश, रवि शर्मा, डॉ. अंशुल शर्मा, रमन शर्मा, रोहित शर्मा और बिट्टू शर्मा ने यात्रा का शुभारंभ किया।
डॉ. अंशुल शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा टाउन हॉल परिसर से मालवीय चौक, अंसारी रोड, आबकारी रोड, हनुमान चौक होते हुए भगत सिंह रोड से होकर शिव चौक पहुंची। यहां पर पर भगवान शिव की आरती के बाद सदर बाजार से होते हुए वापस टाउन हॉल पर समाप्त हुई। शोभायात्रा पर लोगों ने पुष्पवर्षा की।
जगह-जगह लगाए गए स्टॉल
शोभायात्रा के दौरान शहर में भक्तों ने जगह-जगह विभिन्न स्टॉल लगाए। यही नहीं जगह जगह जलपान की व्यवस्था की गई।
झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में भगवान परशुराम, गणेश और अन्य देशभक्ति की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। देशभक्ति गीत बजवाए गए। बैंडबाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने खूब उत्साह दिखाया।
ये रहे मौजूद
शोभायात्रा के संयोजक नरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश शर्मा व कार्यकारी कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा रहे। इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा, ब्रहम प्रकाश, सुभाष शर्मा, शरणदीप कौशिक, नवनीत कपिल, नीरज शर्मा, प्रमोद त्यागी, डॉक्टर संदीप शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, नीरज गौतम, पूजा द्विवेदी, डॉ प्रवीण शर्मा, संजीव शास्त्री, अर्पित शर्मा, रोहित शर्मा, रविंद्र शर्मा और अतुल शर्मा उपस्थित रहे।
परशुराम जन्मोत्सव पर हवन-यज्ञ किया
मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर जिला पंचायत सदस्य पंडित श्रीभगवान शर्मा के मोहल्ला बचन सिंह कालोनी स्थित आवास पर देश, प्रदेश व क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि के लिए हवन यज्ञ किया गया। पंडित रामचंद्र मिश्रा ने हवन यज्ञ संपन्न कराया। जिला पंचायत सदस्य पंडित श्रीभगवान शर्मा, भाजयुमो जिला मंत्री ऋषभदेव शर्मा, उषा शर्मा, जयभगवान शर्मा, केके शर्मा, सोहन वीर सिंह, सेठपाल उपाध्याय सेठी, नरेंद्र उपाध्याय, रमेश ठाकुर, बालेंद्र वर्मा, दिनेश गिरि, अजय भारद्वाज, सतीश शर्मा, गौतम कुमार ने आहुति दी।