चरथावल में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
संपूर्ण लॉकडाउन का पालन कराने को फ्लैग मार्च
चरथावल। पुलिस ने कस्बे एवं देहात के प्रमुख मार्गों पर रविवार (आज) को संपूर्ण लॉकडाउन का पालन कराने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। एसओ सूबे सिंह यादव ने इमरजेंसी सेवाओं के अलावा किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी। एसओ और पांचों चौकियों के दरोगा और पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर निकल पड़े। पुलिस ने कहा कि किसी भी तरह का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कस्बे में राजीव मार्केट, नगर पंचायत मुख्यमार्ग मार्केट, शिव चौक, बाजार कलां, कुटेसरा, बिरालसी, दधेडू आदि में फ्लैग मार्च निकाला।