मुजफ्फरनगर। मंगलवार देर रात मीनाक्षी चौक पर पांच युवकों ने जमकर हंगामा किया, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। जानकारी पाकर पहुंचे सिपाही लक्ष्मी नारायण ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो युवकों ने उसके साथ हाथापाई व धक्का मुक्की की। बाद में पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज युवकों का चालान कर दिया गया है। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
देर रात मीनाक्षी चौक पर हंगामे की सूचना पाकर थाना सिविल लाइन का सिपाही मौके पर पहुंचे था। उस समय वहां भीड़ लगी थी। मामला संभालने के लिए सिपाही ने युवकों को समझाना चाहा लेकिन उन्होंने सिपाही के साथ भी हाथापाई व धक्का-मुक्की की। यह जानकारी किसी ने थाना पुलिस को दे दी तब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवकों को पकड़कर थाना सिविल लाइन लाया गया।
युवकों ने अपने नाम अक्षय बालियान निवासी जाट कालोनी थाना सिविल लाइन, अक्षय कुमार, निक्की , निकुंज वह गौरव निवासी गांव सोरम थाना शाहपुर बताए। इस मामले में 45 सेकंड का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक सिपाही के साथ हाथापाई कर रहे हैं। एक युवक सिपाही को धक्का देते हुए भी दिखाई दे रहा है। पीछे से सिपाही की वर्दी भी पकड़ रखी है।
सीओ सिटी आइपीएस व्योम बिंदल ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज युवकों का चालान कर दिया गया है।