फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारी में चीन से आए छात्र सहित पांच की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लुहारी में चीन से आए छात्र सहित पांच की जांच हुई
विज्ञापन

चरथावल। चीन में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र की जांच पुलिस ने जिला चिकित्सालय में कराई। वहीं, लुहारी खुर्द गांव हाल में दुबई से आए चार युवकों की जांच सीएचसी की सर्विलांस एवं जिला स्तर पर गठित टीम द्वारा गांव में की गई। सभी की स्थिति सामान्य पाई गई। करीब दो महीने पूर्व लुहारी गांव में चीन का युवक लौटा था। किसी ग्रामीण ने पुलिस को शिकायत कर दी। दधेडू चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने छात्र को जिला चिकित्सालय लेकर गए, लेकिन उन सभी की जांच सामान्य मिली। प्रधान के पति तमरेज अली और सीएचसी प्रभारी डा. सतीश कुमार ने बताया कि गांव में विदेश से आए चार लोगों की रिपोर्ट भी जांच में सामान्य पाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें