फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ऋषिकेश स्पेशल सहित पांच ट्रेनें पहुंचीं लेट, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शनिवार को कर्नाटक से आने वाली ऋषिकेश स्पेशल सहित पांच ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। इस वजह से यात्री परेशान रहे। कर्नाटक के यशवंतपुर जक्शन से योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली ऋषिकेश स्पेशल अपने निर्धारित समय से छह घंटा, ऋषिकेश से ओडिशा जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस तीन घंटा, पुरी शहर से ऋषिकेश जाने वाली कलिंगा उत्कल पांच घंटा, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली मेमो एक्सप्रेस एक घंटा, राजस्थान से जम्मू जाने वाली शालीमार मलानी एक्सप्रेस दो घंटा देरी से पहुंची। मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी मोनिश को किसी काम से सहारनपुर जाना था। वह शाम के समय पौने आठ बजे राजस्थान से जम्मू जाने वाली शालीमार ट्रेन से जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन के दो घंटा देरी से चलने के कारण वह वापस लौट गए। उनका कहना था कि वह एक घंटे में रोडवेज से सहारनपुर पहुंच जाएंगे। इसी तरह यात्री परेशान रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें