थाना सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ पकड़े आरोपी फोटो संवाद
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की पांच बाइक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी देवबंद के रहने वाले है और वहां से ट्रेन में आकर बाइक चोरी की घटना करते थे। सीओ सिटी आईपीएस सिद्धार्थ के मिश्रा ने सिविल लाइन थाने में प्रेसवार्ता में बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात नई मंडी पुल के नीचे बाइक सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों युवक बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम तल्हेडी चुंगी के पास देवबंद निवासी अंश व वाल्मीकि बस्ती देवबंद निवासी रितिक बताए। दोनों ने बाइक को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बीएसएनएल कार्यालय के पास जन्माष्टमी की रात में चोरी करना बताया। बताया कि उन्होंने चार बाइकों को माल रोड पर झाड़ियों में छिपाया है। पुलिस ने चारों बाइक बरामद कर लीं। उन्होंने बताया कि बाइक चोरों की घटना के खुलासे के लिए 200 सीसीटीवी चेक किए गए। दो स्थानों पर बाइक चोरी करतेे हुए दोनों आरोपी दिखाई दे रहे थे। आरोपी युवक पांच से सात हजार रुपये में रिश्तेदारों को बाइक बेच देते थे। बरामद दो बाइक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बीएसएनएल कार्यालय व दूसरी बाइक अहिल्याबाइ चौक मुजफ्फरनगर व एक बाइक थाना सदर बाजार सहारनपुर क्षेत्र से चाेरी की गई थी। दोनों आरोपियों ने दो बाइक चोरी कर अपने रिश्तेदारों को देवबंद व हरियाणा में बेची थी जो वहां पकड़ी गई थी। एसओ थाना सिविल लाइन आशुतोष सिंह भी मौजूद रहे।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ पकड़े आरोपी फोटो संवाद