फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पांच नमूने किए संग्रहित, जब्त किया कुट्टू का आटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के पांच नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। पान मंडी से कुट्टू साबूत का एक नमूना संग्रहित किया। पांच सौ किलोग्राम कुट्टू जब्त किया। मूंगफली दाना का एक नमूना संग्रहित किया और 198 किलोग्राम मूंगफली दाना जब्त किया गया। कच्ची सड़क से कुट्टू और सिंघाड़े का आटा का एक-एक नमूना संग्रहित किया। यहां से 20 किलोग्राम कुट्टू का आटा जब्त किया। पांच नमूने खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैभव शर्मा, विशाल चौधरी और मनोज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें