फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रोडवेज की मिली नई पांच बसें, लंबी दूरी वाले मार्ग पर जल्द भरेगी फर्राटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम के बेड़े में नई पांच बसें शामिल हुई हैँ। इन बसों का जल्द ही लंबी दूरी वाले मार्ग पर संचालन शुरु किया जाएगा। अब निगम के बेड़े में 188 बसें हो गई हैं।
मुजफ्फरनगर परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा विभागीय बेड़े में शामिल पुरानी बसों की सूची तैयार कराई जा रही हैं। ताकि पुरानी बसों को बेड़े से बाहर निकाला जा सकें और यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेेशानी न हो। इसी के मद्देनजर एक पखवाड़ा पूर्व विभागीय अधिकारियों ने तीन बसों को निगम के बेड़े से बाहर कर दिया था। यह बसें अपने निर्धारित किलोमीटर व वर्ष पूरे कर चुकी थी, जिस कारण इन तीनों बसों को सहारनपुर क्षेत्रीय कार्यालय की वर्कशॉप नीलामी के लिए भेज दिया गया था। यह तीनों ही बस लंबी दूरी वाले मार्ग पर चलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विभागीय मुख्यालय से जनपद के निगम को पांच नई बसें मिली हैं। जो जनपद वर्कशॉप में पहुंच गई हैं। जल्द ही यह बसें सड़कों पर फर्राटा भरेगी। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि अब निगम के बेड़े के 188 बसें हो गई हैं और जो नई पांच बसें आई हैं, उनको जल्द ही विभिन्न मार्गों पर संचालित किया जाएगा। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राज कुमार तोमर को बसों की व्यवस्था बनाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें