बुढ़ाना। पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी जैकी पर उसकी रिश्तेदारी की एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी जैकी को कस्बे के खतौली तिराहे से गिरफ्तार किया। दूसरी घटना में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे गांव मंदवाड़ा निवासी फिरोज व सावेज को उनके घर से गिरफ्तार किया। इनके अलावा गढ़ी सखावतपुर चौराहे से गांव लोई निवासी राजेंद्र केे गिरफ्तार किया। शादी के एक समारोह में राजेंद्र ने हरियाणा के पानीपत के रहने वाले विनोद शर्मा के साथ मारपीट की थी। गंभीर अवस्था में चिकित्सालय में उपचार के दौरान विनोद शर्मा की मौत हो गई। घटना के बाद से राजेंद्र वांछित चल रहा था। गश्त के दौरान पुलिस ने कस्बे से गांव रियावली नंगला निवासी सद्दाम को गिरफ्तार किया।