फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछुआ समुदाय सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए : निषाद

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में भाजपा के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का विरोध करते काग्रेस फिशरमैन के कार्यकर्? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मछुआ समुदाय सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए : निषाद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश मत्स्य पालन विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार गरीबों के उत्थान का कार्य कर रही है। मछुआ समुदाय के आर्थिक विकास के लिए प्रदेश में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमारा प्रयास है कि अति पिछड़ी जातियों को समाज की मुख्य धारा में लाया जाए।
लोनिवि के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में गरीब मछुआ समुदाय के व्यक्तियों, जिनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सुदृढ़ नहीं है या वह भूमिहीन हैं तो उनके लिए कोल्ड चेन योजना के माध्यम से साइकिल विद आइस बाक्स, मोटर साइकिल विथ आइस बाक्स, थ्री व्हीलर विथ आइस बाक्स की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि मछुआ समुदाय सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए तो उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है। खतौली विधायक विक्रम सैनी, चेयरपर्सन अंजू, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने पटका पहना कर उनका स्वागत किया। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राधेश्याम नामदेव, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह गुर्जर, साधना सिंघल, सचिन सिंघल, अचिंत मित्तल, रक्षित नामदेव, जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस के देवेंद्र कश्यप ने किया कैबिनेट मंत्री का विरोध
मुजफ्फरनगर। कश्यप समाज और उसकी उपजातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मीनाक्षी चौक पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का विरोध किया। विरोध कर रहे बृजमोहन कश्यप और उनके साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गए। डॉ. संजय निषाद के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर पहुंचने की सूचना पर फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष बृजमोहन कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। मीनाक्षी चौक पर शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने इन सभी को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आए। यहां गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता बृजमोहन कश्यप के साथ समाज के अन्य लोगों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का विरोध किया। इस दोरान समंदर कश्यप, सोनू कश्यप, हरपाल कश्यप, मनोज कश्यप, आनंद कश्यप, सतवीर कश्यप, रविंद्र कश्यप, नीरज कश्यप, गोपाल कश्यप, भोपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस ने गायब करा दी थी आरक्षण की फाइल
मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि यह कांग्रेस के लोग थे, वह अपने समाज के लोगों के साथ खड़े हैं और उनसे कहते हैं कि उत्पीड़न कभी मत भूलो। कांग्रेस सरकार ने आरक्षण की फाइल गायब करा दी थी। पिछली सरकारों ने जो दर्द दिया है, सताया है उसे समाज याद रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें