सिसौली। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में जीत प्रथम, सुमैया द्वितीय तथा आरुशी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्या श्वेता रानी ने बताया कि मुख्य अतिथि भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहदेव चौधरी, मंडल संयोजक सिद्धार्थ रहे। भाषण प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम, सुमैया व पलक ने द्वितीय तथा प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में सना ने प्रथम, वर्षा व शिखा ने द्वितीय तथा अतिका, गोपी, सृष्टि व अजबी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बबीता, रीतू कुमारी, विनय कुमार, बृजेश कुमार, अनुज कुमार, सुनील कुमार, बबीता सैनी, कमल नैन सिंह, राहुल कुमार, विवेक कुमार गौतम एवं अजीत कुमार मौजूद रहे।