फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - रामभक्तों का पहला जत्था अयोध्या के लिए रवाना

Thu, 01 Feb 2024 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गांधीनगर भाजपा कार्यालय से अयोध्या के लिए रोडवेज की बस भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना होती।।स
विज्ञापन
- परिवहन निगम अधिकारियों ने दस रोडवेज बसों को अयोध्या के लिए विशेष तौर पर लगाया है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अयोध्या राम मंदिर में दर्शन व सेवा करने के लिए भक्तों का जाना शुरू हो गया है। अयोध्या के लिए तीस भक्तों का पहला जत्था रोडवेज बस में बुधवार दोपहर रवाना हो गया। इस दौरान भक्तों में राम मंदिर दर्शन के लिए उत्साह देखने को मिला।
शासन के आदेश पर परिवहन निगम अधिकारियों ने दस रोडवेज बसों को अयोध्या के लिए विशेष तौर पर लगाया हुआ है। सभी बसों को वर्कशाप में खड़ा कराया गया ताकी भक्तों के आने पर बसों को उनकी सुविधानुसार रवाना किया जा सके। 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। उस समय जिले से भक्त इन बसों में अयोध्या नहीं गए थे। बुधवार को पहली बार भक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ है। दोपहर में दो बजे अयोध्या रवाना होने से पहले बस को भाजपा के महावीर चौक स्थित चुनाव कार्यालय पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचने के बाद अयोध्या जाने के लिए बस के चलने पर सभी भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाए। बस में जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल, अनिल गर्ग, मेहर चंद, किरण पाल पंवार, अशोक कुमार, जय प्रकाश, हरि सिंह, विजय पाल, लोकेश बंसल, जय प्रकाश तिवारी, अमित पंवार, रवि चंदेल, यशवीर आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य तरण पाल ने बताया कि बस में सभी भाजपा कार्यकर्ता हैं जो अयोध्या में आठ दिन के लिए राम सेवकों की सेवा के लिए जा रहे हैं। परिवहन निगम के एआरएम प्रभात कुमार ने बताया कि अयोध्या जाने वाले भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें