बाइक सवार युवक पर फायरिंग की
मुजफ्फरनगर, छपार। जमीन को लेकर चल रही रंजिश में बाइक सवार युवक पर तमंचों से फायर कर दिए गए। गांव छपरा निवासी महबूब की गांव के ही दूसरे पक्ष के साथ जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। शनिवार को वह खरीदारी करने बाइक से छपार गया था, जब लौट रहा था तो, गर्बी रजबहे के निकट चौराहे पर खडे़ पांच युवकों ने उसे रोकना चाहा। उसने रुकने के बजाए बाइक तेज कर दी। आरोप है कि बाइक से पीछा कर तमंचों से दो फायर किए। घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने घटनास्थल पर जाकर हमलावरों को तलाशा, मगर वह नहीं मिले। पीड़ित ने आरोपी पक्ष के दो सगे भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी।