संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अग्निशमन विभाग की ओर से शुक्रवार को अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह मनाया। 20 अप्रैल तक आग से सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार की सुबह शहीदों को याद कर श्रद्घांजलि दी गई। कर्मचारियों ने एकदूसरे को फ्लैग पिन भी लगाएं।
सबसे पहले विभागीय कर्मचारियों ने शहीदों को नमन करते हुए श्रद्घांजलि दी। अग्निशमन अधिकारी आरके यादव ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 के दिन मुंबई बंदरगाह पर फोर्ट स्टीफन नामक जलयान में भीषण अग्निकांड होने पर आग बुझाते समय 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे। उनकी याद में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। बताया कि शनिवार सुबह से शुरू होने वाले अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत रोजाना आग से बचाव के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाएं जाएंगे। कार्यक्रम में जय किशोर सैनी, उमेश कुमार, लोकेश, राजीव आदि मौजूद रहे।