फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: औद्योगिक एरिया में होने चाहिए आग से बचाव के इंतजाम

Sat, 31 Aug 2024 03:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया। उद्यमियों ने कहा कि औद्योगिक एरिया में आग से बचाव के विशेष इंतजाम होने चाहिए। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।
विज्ञापन

जिला उद्योग बंधु की विकास भवन सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और सीडीओ संदीप भागिया मौजूद रहे। लघु उद्योग भारती के ज़िला महासचिव जगमोहन गोयल ने कहा कि भोपा रोड, मुज़फ्फरनगर इंडस्ट्रियल एरिया में हमेशा मिलों में आग लगने का खतरा रहता है। अभी वर्तमान में ही बिंदल पेपर्स लिमिटेड एवं राधा गोविन्द ऑटोमोबाइल्स में भयंकर आग लगी थी, जिसमें कि काफी नुकसान हुआ था। उद्यमियों ने कहा कि काफी समय से मखियाली भोपा रोड पर एक फायर बिग्रेड स्टेशन की स्थापना की मांग पूरी होनी चाहिए। औद्योगिक एरिया में फैक्टरियों के स्टाफ एवं कर्मचारियों के साथ रोड पर अवांछित तत्वों की ओर से गुंडागर्दी होती है, उनके साथ मारपीट होती है, उनसे उनके पैसे और मोबाइल छीन लिए जाते हैं। साइबर फ़्रॉड हो जाता है, लेकिन कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं होती है। फैक्टरियों के गेट पर कई बार किसान संगठन धरना देते हैं। इन सब समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इस मौके पर पवन गोयल, अंकित सिंहल, नवीन जैन, मनीष भाटिया, पंकज जैन, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें