शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कस्बे में शार्ट सर्किट होने से एक रेडीमेड की दुकान में आग लग गई। जिससे कई लाख रुपये सामान जलकर राख हो गया।
कस्बे की ब्रह्मचारी मार्केट में सुशील सिंघल की सतगुरु कलेक्शन के नाम से रेडीमेड की दुकान है। जिसमें शनिवार दोपहर करीब दो बजे धुआं निकलने पर आसपास के लोग जमा हो गए। दुकान के ताले तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया और घटना की जानकारी सुशील को दी। वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और लोगों के सहयोग से आग बुझाने पाई। मगर तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये के कपड़े आदि सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार अनुसार दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की एलसीडी गर्म हो जाने से हुए शार्ट सर्किट से आग लगी है।