फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ऑटोमोबाइल के शोरूम में आग, तीन कर्मचारी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे बाईपास स्थित राधा गोविंद ऑटोमोबाइल शोरूम की वर्कशॉप में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। 12 से अधिक फायर टैंकरों की मदद से दमकल विभाग की टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में दमकल विभाग के तीन कर्मचारी मनजीत, अंकित और आशीष झुलस गए। बाद में डीएम और सीडीओ भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मेरठ निवासी जगमोहन गोयल का नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बाईपास पर मारुति सुजूकी गाड़ियों का शोरूम है। मंगलवार सुबह लगभग पौने 11 बजे शोरूम के वर्कशॉप में रखी मशीन में शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से पास में रखे स्पेयर पार्ट्स में आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरी वर्कशॉप में फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद वर्कशॉप के अंदर ही प्रथम तल पर रखे अन्य स्पेयर पार्ट्स ने भी आग पकड़ ली और धीरे-धीरे पूरे शोरूम में फैल गई। इस बीच शोरूम में काम करने वाले सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए।
सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरियों व जानसठ, बुढ़ाना से पानी के टैंकर मंंगाए गए। एक दर्जन से अधिक टैंकरों की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में डीएम अरविंद मल्लपप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया, एसडीएम सदर निकिता, एएसपी सीओ सिटी व्योम बिंदल भी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें