फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कोतवाली परिसर में रखे पटाखों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अटाली गांव में छापा मारकर कुछ पटाखे किए गए थे बरामद
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों के आवास के पास रखे पटाखों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया।
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि अटाली गांव में छापा मारकर कुछ पटाखे बरामद किए गए थे। हल्की किस्म के पटाखों के पैकेट कोतवाली परिसर में रखे हुए थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे पटाखों में आग लग गई। धुएं का गुबार देखकर कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने सबमर्सिबल पंप चलवाकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में सहयोग किया। घटना स्थल के पास खड़ी कार में कुछ नुकसान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें