फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - वेस्ट प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग

Wed, 17 Jan 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नगर में कच्ची सड़क पर प्ला​स्टिक के गोदाम में लगी आग को बुझाते अग्निशमनकर्मी। संवाद
विज्ञापन
- लगभग आठ बजे लगी आग, पड़ोसियों के मकानों को नुकसान
विज्ञापन

- एसएसपी अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे, नौ टैंकरों से आग बुझाने में जुटी दमकल टीम


फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कच्ची सड़क पर हुसैनिया काॅलोनी में मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट से वेस्ट प्लास्टिक के अवैध गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने नौ टैंकरों की मदद से छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में लाखों का नुकसान हुआ। आसपास के मकानों में भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल गोदाम को सील कर दिया गया है।
नगर के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी राशिद ने लगभग दो साल पहले वेस्ट प्लास्टिक का गोदाम बनाया है। गोदाम में वाशिंग मशीन, फलों की कैरेट, कैमिकल के ड्रम समेत अन्य वेस्ट प्लास्टिक का माल भरा था। रोजाना मजदूर प्लास्टिक के सामान को काटकर छोटे पीस बनाते हैं। मंगलवार सुबह गोदाम का चौकीदार इकबाल नमाज पढ़ने गया था, लगभग आठ बजे जब वह वापस आया तो शॉर्ट सर्किट से तार टूटने पर प्लास्टिक के सामान में आग लग गई। उसने शोर मचाया। इसी बीच पड़ोसियों की नजर आग की लपटों पर पड़ी तो उन्होंने पहुंच कर आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

दमकल विभाग की टीम व पुलिस को सूचना दी। पानी से भरे कई टैंकरों के साथ पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। जेसीबी से आग के आसपास वाले सामान को हटाया गया। ट्रैक्टर-ट्रालियों में मंगाकर रेत को आग पर डाला गया। गोदाम के पास बने मकानों को भी आग की लपटों ने नुकसान पहुंचा है। घरों में मौजूद लोग बाहर आ गए। क्षेत्र में विषैला धुआं भी फैल गया। एसएसपी अभिषेक सिंह, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, एसपी यातायात कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक व्योम बिंदल, विनायक गोपाल भोसले, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, शहर कोतवाली व सिविल लाइन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

दमकल विभाग की टीम नौ टैंकरों की मदद से छह घंटे बाद आग की लपटों पर काबू पा सकी। एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि गोदाम की जानकारी जुटाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, सीओ की टीम बनाई है। उधर, प्रदूषण विभाग टीम ने गोदाम सील कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें