फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा के दौरान युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। कांवड़ यात्रा के दौरान हुई एक दुर्घटना में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। यह दुर्घटना गत 10 अगस्त को हुई थी।सहारनपुर के खुडाना गांव निवासी 30 वर्षीय सुधीर और 25 वर्षीय अश्वनी हरिद्वार से कांवड़ लेकर बाइक से लौट रहे थे। सुबह करीब छह बजे पुरकाजी थाना क्षेत्र के सुवाहेड़ी गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सुधीर की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक के पिता महीपाल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। शनिवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह प्राथमिकी दर्ज की। एसओ डाॅ. मानवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें