छपार। दो अक्तूबर को एक टूरिस्ट बस दिल्ली से हरिद्वार जा रही थी जब बस हाईवे के बरला फ्लाईओवर पर पहुंची तो पीछे से तेजगति से आ रहे ट्रक ने जोर से टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार महिला दिल्ली के करोलबाग निवासी रुपा की मौत हो गई थी, जबकि गीता, ममता और मीरा घायल हो गई थी। प्रकरण में मृतका के रिश्तेदार इंदौर निवासी सोनू ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच अधिकारी तूफान सिंह का कहना है कि आरोपी चालक को तलाश किया जा रहा है। संवाद