रतनपुरी। क्षेत्र के गांव में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक और उसके तीन परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोरी के पिता ने बताया, पांच अगस्त को वह रिश्तेदारी में गए थे। देर रात दो बजे लौटने पर बेटी ने बताया, पड़ोसी कासिम जबरन घर में घुस आया। उसने बेटी का यौन उत्पीड़न किया और जान से मारने की धमकी दी। पड़ोसियों के आने पर आरोपी भाग निकला। पिता ने आरोप लगाया कि कासिम के परिजनों आकिल, इसरार और यामीन ने उन्हें गाली दी और कानूनी कार्रवाई पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद