बिना मास्क पहने निकलने पर लगेगा जुर्माना
जानसठ। पुलिस प्रशासन ने लोगों को चेताया है कि बाजारों में बिना मास्क पहने पहुंचने पर उनको जुर्माना भुगतान पड़ेगा। दुकानदारों को भी पुलिस ने चेतावनी दी है कि वे भी बिना मास्क पहने ग्राहक को सामान न दें और उन्हें मास्क पहनने की सलाह दें। निगरानी के लिए पुलिस बाजारों और गली मोहल्लों में गश्त करती रहेगी।