फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न पहनने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क न पहनने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कोविड़-19 से बचाव हेतु नगर पंचायत का जन जागरूकता अभियान जारी है। लॉकडाउन से आरंभ हुए इस अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को भी अधिशासी अधिकारी ओमगिरी अपने कर्मचारियों के टीम के साथ बाजार में निरीक्षण के लिए निकले। उन्होंने मास्क न पहनने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला। चेतावनी दी कि मास्क पहनकर नहीं आने वाले ग्राहक को भी सामान न दिया जाए। दुकान पर ग्राहकों के बीच उचित दूरी होनी चाहिए। ऐसा न करने पर दुकानदार पर जुर्माना लगाया जाएगा। बाजार में सामान की खरीददारी के लिए आए ग्रामीणों को भी मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। बाजार में खरीदारी करने आए मास्क न पहनने वाले बाइक सवारों से भी जुर्माना वसूला गया। बाजार में मिलने वाले पात्र ग्रामीणों को अधिशासी अधिकारी ने मास्क का वितरण किया। देहात से कस्बे में आने वाले ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों को भी कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क पहनने तथा उचित दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें