सिसौली के मृतक किसान की पत्नी को आर्थिक मदद का चेक देते केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसान के परिजनों को दी आर्थिक मदद
मुजफ्फरनगर, सिसौली। कस्बा निवासी किसान ओमपाल (55) पुत्र फूल सिंह ने तीन दिन पूर्व श्मशान घाट मार्ग पर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीणों ने अगले दिन किसान के शव को मेन मार्केट में पुलिया पर रखकर धरना देकर पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की थी। एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र ने बताया कि शनिवार को प्रशासन ने किसान की पत्नी बाला देवी के बैंक खाते में पांच लाख रुपये की धनराशि प्रेषित कर दी है, जिससे परिजनों को अवगत करा दिया गया है। वहीं, खतौली शुगर मिल ने भी किसान के मिल में डाले गए गन्ने का समस्त भुगतान 15,861 रुपये का चेक किसान के घर पहुंचकर उसकी पत्नी को सौंप दिया है।