फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: काॅलेज प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Apr 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढाना। फुगाना के किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की एक सप्ताह पहले जहरीला पदार्थ खाने से मौत के मामले में काॅलेज प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मृतक प्रधानाचार्य की पत्नी ने प्रबंधक के उत्पीड़न से परेशान होकर उनके पति द्वारा जहरीले पदार्थ खाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुढ़ाना के पूर्वी पछाला बड़ौत रोड निवासी प्रधानाचार्य यशपाल सिंह की पत्नी बिमलेश देवी ने रविवार को मुकदमा दर्ज कराया कि उनके पति फुगाना गांव के किसान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य थे।
अगस्त 2022 में खरड़ निवासी नरेंद्र कुमार मलिक कालेज की नई कमेटी के प्रबंधक बने थे। तभी से वह उनके पति यशपाल सिंह पर गलत काम का दबाव बना रहे थे जिस कारण वह दबाव में थे। उन्होंने इन्कार कर दिया था। 16 अप्रैल को यशपाल सिंह ने काॅलेज में जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्हें पहले मेरठ व बाद में दिल्ली उपचार के लिए ले जाया गया। 20 अप्रैल की रात में मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक प्रधानाचार्य की पत्नी बिमलेश देवी की तहरीर पर प्रबंधक नरेंद्र कुमार मलिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर फुगाना थाना पुलिस ने जांच शुरू की हैं।

प्रबंधक पर ये हैं आरोप
मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति ने बताया था कि जब से नए प्रबंधक नरेंद्र कुमार मलिक बने हैं तभी से वह उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा हैं। प्रबंधक अभद्र व्यवहार कर रहे थे। प्रबंधक द्वारा प्रधानाचार्य से कहा जा रहा था कि वह काॅलेज का 40 साल का रिकार्ड उनके कहे अनुसार तैयार करके दें। नहीं तो वह प्रधानाचार्य को किसी भी लायक नहीं छोडेंगे। पूरे परिवार को मौत के घाट देंगे।

त्याग पत्र भी दिया था
मुकदमे की वादी बिमलेश देवी ने लिखाया कि उनके पति इतने तनाव में थे कि उन्होंने त्याग पत्र प्रबंधक को दे दिया था लेकिन प्रबंधक ने त्याग पत्र फेंक दिया था। 15 अप्रैल को बैठक में प्रबंधक ने प्रधानाचार्य को अपमानित किया था। परेशान होकर अगले दिन प्रधानाचार्य ने कालेज में ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। शाम को कालेज का चपरासी प्रधानाचार्य को खराब हालत में घर छोड़ गया था।
विज्ञापन


कोट...
मृतक प्रधानाचार्य की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया हैं। मामले की जांच शुरू कर दी है। - देवव्रत बाजपेयी, सीओ फुगाना।
-
आरोप निराधार और झूठा है। उन्हें राजनीति के तहत फंसाया गया है। - नरेंद्र मालिक, प्रबंधक किसान इंटर कॉलेज खरड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें