फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अदालत में बाबू से मारपीट, फाइल फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय का मामला
विज्ञापन

आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, किया चालान

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय में तैनात बाबू के साथ मारपीट कर फाइल फाड़ दी गई। आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
बाबू अजय कुमार ने इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि वह मंगलवार की शाम अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खतौली के मोहल्ला जैन नगर निवासी संजीव कुमार वहां आया। आरोप है कि उसने बिना वजह उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध जताने पर लात घूसों से हमला किया। उनके हाथ से नगर कोतवाली से संबंधित एक मुकदमे की फाइल छीन कर भागने लगा। शोर मचाने पर कार्यालय में मौजूद बाबू विपिन कुमार सिंह और विपिन पाल आदि लोगों ने उसे पकड़ लिया। मगर, तब तक आरोपी ने सरकारी पत्रावली को फाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कचहरी परिसर में ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बुलाया गया और आरोपी को उन्हें सौंप दिया गया। थाना सिविल लाइन प्रभारी अजय श्रोत्रीय ने बताया कि बाबू अजय कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है। आरोपी ने बताया था कि वह अपनी पत्नी से चल रहे विवाद के मामले में आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें