फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में दो पक्षों में संघर्ष, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी में दो पक्षों में संघर्ष, कई घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला सरायगेट में रविवार शाम गुलजार का अपनी मां शकीला के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। शोरशराबा होने पर पास ही रहने वाला गुलजार का साढ़ू सलीम भी वहां पहुंच गया, जिसके दखल देने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। संघर्ष में एक पक्ष से गुलजार, आबिदा, मुन्ना, जावेद व आदिल और दूसरे पक्ष से नवाब व सलीम भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर स्थिति पर काबू पाते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें