फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे में नाचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे पर नाचने के विवाद में जमकर मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। गांव योगेंद्रनगर निवासी दो पक्षों में डीजे में नाचने को लेकर जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए हैं। गांव में बरात आई हुई थी, जिसमें डीजे में नाचने को लेकर करण व विकसित में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में विकसित, करण, मिंटू, भीम, शकुंतला आदि घायल हो गए। घायलों का भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया। करण पक्ष की ओर से थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें