फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खेत की मेड़ के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा/ककरौली। गांव खेड़ी फिरोजाबाद में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोगों को चोटें आई। ईंट पत्थर बरसाने का भी आरोप लगाया गया है।
ग्रामीण इरशाद का आरोप है कि बुधवार को वह अपने खेत पर गया था। उसका चाचा अनवार भी वहां अपने कुछ परिजनों के साथ मौजूद मिला। आरोप है कि अनवार पक्ष उसकी बरसीम की फसल को जोत कर उसके खेत में मेड़ लगाने की कोशिश कर रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज की। इरशाद ने घर आकर यह बात अपने भाई शमशाद को बताई। इसके बाद शमशाद और इरशाद मामले की शिकायत करने के लिए थाना ककरौली जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने रास्ते में उनके साथ मारपीट की। ईंट पत्थर बरसाने का भी आरोप लगाया। घायल इरशाद, शमशाद को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इरशाद को रेफर कर दिया गया। उधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। उनके पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें