फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने कागजों पर उकेरा मन का भाव

विज्ञापन
बुढ़ाना राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर अच्छी पेंटिंग बनाने वाली छात्रा को सम्मानित करती प्? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छात्राओं ने कागजों पर उकेरा मन का भाव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर कस्बे के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता व गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजीव कुमार ने सभी छात्राओं को भोपाल में वर्ष 1984 में हुए गैस त्रासदी कांड के विषय में जानकारी दी। उन्होंने प्रदूषण से वायु, जल, ध्वनि व मृदा में होने वाले परिवर्तन व मनुष्य के जीवन में इनसे पड़ने वाले प्रभाव तथा उन पर नियंत्रण के विषय मे विस्तृत जानकारी दी। स्वच्छ वातावरण के लिए कार्य करने को लेकर सभी को शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने पेंटिंग प्रतियोगिता में सुंदर चित्र बनाकर सबका मनमोह लिया। छात्राओं ने कागजों पर मन के भावों को उकेरा। चित्रों के माध्यम से छात्राओं ने प्रदूषण व पर्यावरण को लेकर जनता को जागरूक किया। अच्छी पेंटिंग बनाने वाली छात्राएं शिरीन, अंशिका, शगुन, तनु, नेहा, उर्वशी व स्वाति को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. अरुणा त्यागी, मुकेश, रमेश, आशा, शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें