फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पिंक शौचालय का ताला खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। रोडवेज बस अड्डे के पास बने महिला पिंक शौचालय पर लगे ताले अमर उजाला में खबर छपने के बाद बुधवार को खुल गए।
विज्ञापन

नगर में बने सार्वजनिक शौचालयों की अमर उजाला टीम ने मंगलवार को हकीकत जानी थी। महिला पिंक शौचालय पर ताले लटके मिले, कहीं गंदगी का अंबार मिला था। इतना ही नहीं शौचालयों के टैंक में पानी नहीं है, कर्मचारी भी नदारद मिले। इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का असर बुधवार को ही दिखाई दिया कि रोडवेज बस अड्डे के पास बने महिला पिंक शौचालय का ताला खुला मिला। शौचालय की साफ सफाई व टैंक में पानी भी भरा था। आसपास के दुकानदारों से जानकारी करने पर पता चला कि कर्मचारी सुबह 10 बजे आया। महिला पिंक शौचालय का ताला खोला। शौचालय की साफ सफाई की और टैंक में पानी भरा। पालिका ईओ मनोज यादव ने बताया कि नगर के सभी सार्वजनिक शौचालयों की प्रतिदिन सफाई व्यवस्था कराई जाएगी। शौचालयों पर ताले नहीं लगाए जाएंगे। प्रत्येक शौचालयों पर एक-एक कर्मचारी भी मौजूद रहेगा। नागरिकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें