मुजफ्फरनगर। भोपा थाना इलाके के गांव कसौली निवासी युवक शाने आलम ने पिता मुस्तफा उर्फ कल्लू की मौत के तीन महीने बाद हत्या की आशंका जताई है। उसने डीएम व एसएसपी कार्यालय पर ज्ञापन देकर कब्र खुदवा कर पिता का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग उठाई। बताया कि 21 सितंबर की शाम को उसके पिता लापता हो गए थे। 22 सितंबर को ट्यूबवेल के गड्ढे में उनका शव मिला था। उस वक्त ग्रामीणों के कहने पर उसने पिता का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया था। मगर, अब पता चला है कि कि उसके परिवार के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर उसके पिता की हत्या कर दी थी। मांग की है कि अब कब्र खुदवा कर उसके पिता का पोस्टमार्टम कराया जाएं और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएं।