फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुआवजे की रकम पर खून से लाल हुआ पिता-पुत्र का रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। मृतक शिवराज के हिस्से में लगभग चौदह बीघा जमीन थी, जिसमें से चार बीघा जमीन ग्रीन कॉरिडोर में अधिग्रहित कर ली गई थी। इसका लाखों रुपया मुआवजा मिला था। इसी रकम को लेकर बाप-बेटे में विवाद रहता था। सोमवार रात मुआवजे की रकम शिवराज की हत्या का कारण बन गई। पैसा देने से इन्कार करने पर गुस्साए बेटे ने पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन


मृतक शिवराज की पत्नी की काफी समय पहले मौत हो गई थी। घर पर शिवराज अपने इकलौते बेटे सूरज व नाबालिग बेटी के साथ रहता था। शिवराज की जमीन हाईवे पर अधिग्रहित कर ली गई तो उसके पास लाखों रुपये मुआवजे के आ गए। बीए की शिक्षा प्राप्त सूरज पिता के साथ ही खेती करता था। आरोप है कि वह अपने पिता से आए दिन बहाने बनाकर पैसे मांगता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात शिवराज ने पैसा देने से इन्कार किया तो यह बात सूरज को नागवार गुजरी। उसने पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया।


दिन निकलने पर बेटी ने दी जानकारी

मां की मौत के बाद भाई व पिता के साथ अकेली रहने वाली मृतक की नाबालिग बेटी डर गई थी। इसके बाद उसे भाई ने कमरे में बंद कर चुप बैठने की धमकी दे डाली तो वह सहम गई। पूरी रात चुप बैठी रही। सुबह कमरे से बाहर निकली और चाचा के घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन




हत्या में पहले जेल जा चुका है आरोपी बेटा

थाना प्रभारी सत्य नारायण दहिया ने बताया कि आरोपी बेटा सूरज अपराधिक प्रवृत्ति का है। वह वर्ष 2017 में तितावी थाना क्षेत्र में एक हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।



इन्होंने कहा-

बेटे ने लेनदेन विवाद में पिता की हत्या की है। मृतक के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा-संजय कुमार, एसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें